Geography of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश का भूगोल

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड(झारखण्ड) राज्य स्थित हैं।

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। प्रदेश के उत्तरी एवम पूर्वी भाग की तरफ़ पहाड़ तथा पश्चिमी एवम मध्य भाग में मैदान हैं। उत्तर प्रदेश को मुख्यतः तीन क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश के इतिहास के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करे

  • उत्तर में हिमालय
  • मध्य में गंगा का मैदानी भाग
  • दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र

उत्तर में हिमालय :

हिमालय क्षेत्र ऊँचा-नीचा और प्रतिकूल भू-भाग है। यह क्षेत्र अब उत्तरांचल के अन्तर्गत आता है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई ३०० से ५००० मीटर तथा ढलान १५० से ६०० मीटर/किलोमीटर है।

मध्य में गंगा का मैदानी भाग :

यह क्षेत्र अत्यन्त ही उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी (जलोढ़ मृदा) का क्षेत्र है। इसकी स्थलाकृति (Topography, टोपॉग्रफ़ी) सपाट है। इस क्षेत्र में अनेक तालाब, झीलें और नदियाँ हैं। इसका ढलान २ मीटर/किलोमीटर है।

दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र :

यह एक पठारी क्षेत्र है, तथा इसकी स्थलाकृति (Topography, टोपॉग्रफ़ी) पहाड़ों, मैंदानों और घाटियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में पानी कम मात्रा में उप्लब्ध है।

उत्तर प्रदेश 8 राज्यों व 1 केंद्रशासित राज्यों के साथ अपनी सीमा बनाता है |


8 राज्य : बिहार , झारखण्ड , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश, राजस्थन, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड
केंद्रशासित राज्य : दिल्ली

  • उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240800 किमी
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में उत्तर प्रदेश का चौथा स्थान है |
    राजस्थान : पहला स्थान
    मध्य प्रदेश : दूसरा स्थान
    महाराष्ट्र : तीसरा स्थान
    उत्तर प्रदेश : चौथा स्थान
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला : लखीमपुर खीरी , सोनभद्र है
  • उत्तर प्रदेश का सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला : हापुड़, भदोही
  • उत्तर प्रदेश का पूर्वी जिला : बलिया
  • उत्तर प्रदेश का पश्चिमी जिला : शामली
  • उत्तर प्रदेश का उत्तरी जिला : सहारनपुर
  • उत्तर प्रदेश का दक्षिणी जिला : सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश के वो जिले जो राजस्थान से जुड़े है : आगरा, मथुरा
  • उत्तर प्रदेश के जो जिले जो दिल्ली से सीमा बनाते है : गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर
  • उत्तर प्रदेश के वो जिले जो नेपाल की सीमा से जुड़े है :
    पीलीभीत, खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर
  • उत्तर प्रदेश का वो क्षेत्र जो एनसीआर (NCR) में शामिल है : गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर
  • झारखण्ड से जुड़ा जिला : सोनभद्र
  • छत्तीसगढ़ से जुड़ा जिला : सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश के वो जिले जो मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़े है : आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, बाँदा, महोबा, चित्रकूट, झाँसी, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहाबाद (प्रयाग)
  • उत्तर प्रदेश के वो जिले जो बिहार की सीमा से जुड़े है : गाजीपुर, बलिया, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सोनभद्र, और चदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *