Current Affairs in Hindi – 6 February 2019

QuickMySupport अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – इसरो का संचार उपग्रह और चुंबकीय उत्तरी ध्रुव से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

प्रश्न: इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये 40वें संचार उपग्रह का क्या नाम है?
उत्तर: जीसैट-31

प्रश्न: हाल ही में किस सरकारी मिशन का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ‘शहरी समृद्धि उत्सव’ का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर:  दीनदयाल अंत्योदय मिशन

प्रश्न:  नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में किस मणिपुरी फिल्मकार ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है?
उत्तर:  अरिबम श्याम शर्मा

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने डॉल्फिन की एक प्रजाति को राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया है?
उत्तर:  पंजाब

प्रश्न: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जयपुर, कोटा तथा अलवर में 11-12 फरवरी के दौरान किस नाम से आपदा राहत अभ्यास का प्रदर्शन किया जायेगा ?
उत्तर:  राहत

प्रश्न: वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा से किस देश की ओर खिसक रहा है?
उत्तर:  रूस

प्रश्न: उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के आदेश पर देश में किस विषय को पढ़ाने पर लगा बैन हटा लिया गया है?
उत्तर:  राजनीति शास्त्र,

प्रश्न:  किस राज्य सरकार ने 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है?
उत्तर:  उत्तर प्रदेश सरकार

प्रश्न:  विश्व कैंसर दिवस-2019 का थीम क्या है?
उत्तर:  आई एम एंड आई विल,

प्रश्न:  रूस के अनुसार वर्ष 2021 तक सतह से लक्ष्य भेदने में सक्षम कितने नए मिसाइल सिस्टम लॉन्च करने की योजना है?
उत्तर:  दो

प्रश्न: पेट्रोलियम सचिव एम.एम. कुट्टी के अनुसार 2.25 करोड़ टन खपत के साथ कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश बन गया है?
उत्तर:  भारत

प्रश्न:  हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘एस्मा’ कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है?
उत्तर:  उत्तर प्रदेश सरकार

प्रश्न:  उत्तर अटलांटिक संधि संगठन में शामिल होने वाला 30वां देश कौन-सा है?
उत्तर:  उत्तर मैसेडोनिया,

प्रश्न:  नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुल कितने सीवरेज आधारभूत ढांचे संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?
उत्तर:  136

प्रश्न:  भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय श्रृंखला-2019 में किसे मैन ऑफ द सीरीज चुना गया?
उत्तर:  मोहम्मद शमी,

प्रश्न:  लेह और लद्दाख क्षेत्र में पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम बताइए?
उत्तर:  लद्दाख विश्वविद्यालय,

प्रश्न:  उस भारतीय महिला बल्लेबाज का नाम बताइए, जो तीन फरवरी 2019 को जारी ICC महिला रैंकिंग के अनुसार नंबर 1 पर आ गई?
उत्तर:  स्मृति मंधाना,

प्रश्न:  इसरो संचार उपग्रह जीसैट-31 को किस अंतरिक्ष यान से प्रक्षेपित किया जाएगा?
उत्तर:  फ्रेंच गुयाना, फ्रांस,

प्रश्न:  विश्व कैंसर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: 4 फरवरी,

प्रश्न: 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कब किया गया?
उत्तर:  4 फरवरी,

By Rodney

I’m Rodney D Clary, a web developer. If you want to start a project and do a quick launch, I am available for freelance work. info@quickmysupport.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *