Tadbhav Tatsam Shabd In Hindi

तत्सम और तद्भव शब्द

तत्सम-तद्भव:

संस्कृत भाषा के कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हिंदी में भी बिना परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं। उन शब्दों को तत्सम ( Tatsam ) शब्द कहते हैं। तद्भव ( Tadbhav ) शब्द वे शब्द हैं जिनमे थोडा सा परिवर्तन करके हिंदी में प्रयुक्त किया जाता हैं।

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) :

तत्सम (Tatsam) दो शब्दों से मिलकर बना है – तत + सम जिसका अर्थ होता है ‘ज्यों का त्यों’। तत्सम शब्द ऐसे शब्द होते हैं, जिन्हें संस्कृत भाषा से सीधे बिना किसी परिवर्तन के हिंदी भाषा में शामिल कर लिया गया है। तत्सम शब्दों की ध्वनि हिंदी भाषा में ठीक वैसी ही रहती है जैसी की संस्कृत में। जैसे :- हिंदी , बांग्ला , मराठी , गुजराती , पंजाबी , तेलगु , कन्नड़ , मलयालम, अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार आदि। आदि।

तद्भव शब्द (Tadbhav Shabd) :

समय और परिस्थिति की वजह से तत्सम शब्दों में जो परिवर्तन हुए हैं उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं। संस्कृत के जो शब्द प्राकृत, अपभ्रंश, पुरानी हिन्दी आदि से गुजरने के कारण आज परिवर्तित रूप में मिलते हैं, वे तद्भव शब्द कहलाते हैं।

‘तद्भव’ (तत् + भव) शब्द का अर्थ है – ‘उससे होना’ अर्थात् संस्कृत शब्दों को थोड़ा परिवर्तित करकर बने शब्द।

जैसे –

मुख से मुँह
ग्राम से गाँव
दुग्ध से दूध
भ्रातृ से भाई आदि।

तत्सम और तद्भव शब्दों को पहचानने के नियम

• तत्सम शब्दों के अंत में ‘क्ष’ वर्ण आता है वहीं उसके तद्भव रूप में ‘क्ष’ स्थान में ‘ख’ या ‘छ’ वर्ण का प्रयोग होता है।
जैसे – पक्षी = पंछी

• तत्सम शब्दों में जहां पर ‘श्र’ का प्रयोग होता है वहीं तद्भव शब्द में ‘श्र’ की जगह ‘स’ का प्रयोग होता है।
जैसे – धन्नश्रेष्ठी = धन्नासेठी

• तत्सम शब्दों में जहां पर ‘व’ का प्रयोग होता है वहीं तद्भव शब्द में ‘व’ की जगह ‘ब’ का प्रयोग होता है।
जैसे – वन = बन

• तत्सम शब्दों में ‘ष’ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।
जैसे – कृषक = किसान

• तत्सम शब्दों में ‘ऋ’ की मात्रा का प्रयोग होता है। वहीं तद्भव शब्दों में ‘र’ की मात्रा का प्रयोग किया जाता है।

जैसे – कृतगृह = कचहरी

• तत्सम शब्दों में ‘‘ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘‘ का प्रयोग हो जाता है।
जैसे – दिपशलाका = दिया सलाई

तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण

आज भी जब हम शुद्ध हिंदी का प्रयोग कहीं देखते हैं, तो वहाँ तत्सम शब्द आसानी से देखने को मिल जाते हैं। तद्भव शब्द, तत्सम शब्दों का ही परिवर्तित रूप होते हैं। यहाँ शब्दों की सूचि में हम तत्सम शब्द = तद्भव शब्द दे रहे हैं। जिससे आपको ज्ञात हो की कौन-सा शब्द वैदिक समय में किस तरह उच्चारित किया जाता था और आज वह तद्भव शब्द के रूप में किस तरह प्रचलित हो गया है।

# तत्सम तद्भव
अ, आ से शुरू होंने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
1 आम्र आम
2 आश्चर्य अचरज
3 अक्षि आँख
4 अमूल्य अमोल
5 अग्नि आग
6 अँधेरा अंधकार
7 अगम अगम्य
8 आधा अर्ध
9 अकस्मात अचानक
10 आलस्य आलस
11 अज्ञानी अज्ञानी
12 अश्रु आँसू
13 अक्षर अच्छर
14 अंगरक्षक अंगरखा
15 आश्रय आसरा
16 आशीष असीस
17 अशीति अस्सी
18 ओष्ठ ओंठ
19 आरात्रिका आरती
20 अमृत अमिय
21 अंध अँधा
22 अर्द्ध आधा
23 अन्न अनाज
24 अनर्थ अनाड़ी
25 अग्रणी अगुवा
26 अक्षवाट अखाडा
27 अंगुष्ठ अंगूठा
28 अक्षोट अखरोट
29 अट्टालिका अटारी
30 अष्टादश अठारह
31 अंक आँक
32 अंगुली ऊँगली
33 अंचल आंचल
34 अंजलि अँजुरी
35 अखिल आखा
36 अगणित अनगिनत
37 अद्य आज
38 अम्लिका इमली
39 अमावस्या अमावस
40 अर्पण अरपन
41 अन्यत्र अनत
42 अनार्य अनाड़ी
43 अज्ञान अजान
44 आदित्यवार इतवार
45 आभीर अहेर
46 आम्रचूर्ण अमचूर
47 आमलक आँवला
48 आर्य आरज
49 आश्रय आसरा
50 आश्विन आसोज
51 आभीर अहेर
इ , ई से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
52 इक्षु ईंख
53 ईर्ष्या इरषा
54 इष्टिका ईंट
उ , ऊ से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
55 उलूक उल्लू
56 ऊँचा उच्च
57 उज्ज्वल उजला
58 उष्ट्र ऊँट
59 उत्साह उछाह
60 ऊपालम्भ उलाहना
61 उदघाटन उघाड़ना
62 उपवास उपास
63 उच्छवास उसास
64 उद्वर्तन उबटन
65 उलूखल ओखली
66 ऊषर ऊँट
ए , ऐ से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
67 एकादश ग्यारह
68 एला इलायची
ऋ से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
69 ऋक्ष रीछ
क , ख से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
70 किरण किरन
71 कुपुत्र कपूत
72 कर्म काम
73 काक कौआ
74 कपोत कबूतर
75 कदली केला
76 कपाट किवाड़
77 कीट कीड़ा
78 कूप कुआँ
79 कोकिल कोयल
80 कर्ण कान
81 कृषक किसान
82 कुम्भकर कुम्हार
83 कटु कडवा
84 कुक्षी कोख
85 क्लेश कलेश
86 काष्ठ काठ
87 कृष्ण किसन
88 कुष्ठ कोढ़
89 कृतगृह कचहरी
90 कर्पूर कपूर
91 कार्य काज
92 कार्तिक कातिक
93 कुक्कुर कुत्ता
94 कन्दुक गेंद
95 कच्छप कछुआ
96 कंटक काँटा
97 कुमारी कुँवारी
98 कृपा किरपा
99 कपर्दिका कौड़ी
100 कुब्ज कुबड़ा
101 कोटि करोड़
102 कर्तव्य करतब
103 कंकण कंगन
104 किंचित कुछ
105 केवर्त केवट
106 खटवा खाट
ग , घ से शुरु होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
107 घोटक घोडा
108 गृह घर
109 घृत घी
110 ग्राम गाँव
111 गर्दभ गधा
112 घट घडा
113 ग्रीष्म गर्मी
114 ग्राहक गाहक
115 गौ गाय
116 घृणा घिन
117 गर्जर गाजर
118 ग्रन्थि गाँठ
119 घटिका घड़ी
120 गोधूम गेंहूँ
121 ग्राहक गाहक
122 गौरा गोरा
123 गृध गीध
124 गायक गवैया
125 ग्रामीण गँवार
126 गोमय गोबर
127 गृहिणी घरनी
128 गोस्वामी गुसाई
129 गोपालक ग्वाला
130 गर्मी घाम
च , छ से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
131 चन्द्र चाँद
132 छिद्र छेद
133 चर्म चमडा
134 चूर्ण चूरन
135 छत्र छाता
136 चतुर्विंश चौबीस
137 चतुष्कोण चौकोर
138 चतुष्पद चौपाया
139 चक्रवाक चकवा
140 चर्म चाम
141 चर्मकार चमार
142 चंचु चोंच
143 चतुर्थ चौथा
144 चैत्र चैत
145 चंडिका चाँदनी
146 चित्रकार चितेरा
147 चिक्कण चिकना
148 चवर्ण चबाना
149 चक चाक
150 छाया छाँह
ज , झ से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
151 जिह्वा जीभ
152 ज्येष्ठ जेठ
153 जमाता जवाई
154 ज्योति जोत
155 जन्म जनम
156 जंधा जाँध
157 झरन झरना
158 जीर्ण झीना
त , थ से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
159 तैल तेल
160 तृण तिनका
161 ताम्र ताँबा
162 तिथिवार त्यौहार
163 ताम्बूलिक तमोली
164 तड़ाग तालाब
165 त्वरित तुरंत
166 तपस्वी तपसी
167 तुंद तोंद
168 तीर्थ तीरथ
द , ध से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
169 दूर्वा दूब
170 दधि दही
171 दुग्ध दूध
172 दीपावली दीवाली
173 धर्म धरम
174 दंत दांत
175 दीप दीया
176 धूम्र धुआँ
177 धैर्य धीरज
178 दिशांतर दिशावर
179 धृष्ठ ढीठ
180 दंतधावन दतून
181 दंड डंडा
182 द्वादश बारह
183 द्विगुणा दुगुना
184 दंष्ट्रा दाढ
185 दिपशलाका दिया सलाई
186 द्विप्रहरी दुपहरी
187 धरित्री धरती
188 दंष डंका
189 द्विपट दुपट्टा
190 दुर्बल दुर्बला
191 दुःख दुख
192 द्वितीय इजा
193 दक्षिण दाहिना
194 धूलि धुरि
195 धन्नश्रेष्ठी धन्नासेठी
196 दौहित्र दोहिता
197 देव दई
197 दृष्टि दीठि
न , प से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
198 पक्षी पंछी
199 नयन नैन
200 पत्र पत्ता
201 नृत्य नाच
202 निंद्रा नींद
203 पद पैर
204 नव्य नया
205 प्रस्तर पत्थर
206 नासिका नाक
207 पिपासा प्यास
208 पक्ष पंख
209 नवीन नया
210 नग्न नंगा
211 पुत्र पूत
212 प्रहर पहर
213 पितृश्वसा बुआ
214 प्रतिवेश्मिक पड़ोसी
215 प्रत्यभिज्ञान पहचान
216 प्रहेलिका पहेली
217 पुष्प फूल
218 पृष्ठ पीठ
219 पौष पूस
220 पुत्रवधू पतोहू
221 पंच पाँच
222 नारिकेल नारियल
223 निष्ठुर निठुर
224 पश्चाताप पछतावा
225 प्रकट प्रगट
226 प्रतिवासी पड़ोसी
227 पितृ पिता
228 पीत पीला
229 नापित नाई
230 पर्यंक पलंग
231 पक्वान्न पकवान
232 पाषाण पाहन
233 प्रतिच्छाया परछाई
234 निर्वाह निवाह
235 निम्ब नीम
236 नकुल नेवला
237 नव नौ
238 परीक्षा परख
239 पुष्कर पोखर
240 पर्ण परा
241 पूर्व पूरब
242 पंचदष पन्द्रह
243 पक्क पका
244 पट्टिका पाटी
245 पवन पौन
246 प्रिय पिय
247 पुच्छ पूंछ
248 पर्पट पापड़
249 फणी फण
250 पद्म पदम
251 परख: परसों
252 पाष फंदा
253 प्रस्वेदा पसीना
फ , ब से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
254 बालुका बालू
255 बिंदु बूंद
256 फाल्गुन फागुन
257 बधिर बहरा
258 बलिवर्द बैल
259 बली वर्द बींट
भ , म से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
260 मयूर मोर
261 मुख मुँह
262 मक्षिका मक्खी
263 मस्तक माथा
264 भिक्षुक भिखारी
265 मृत्यु मोत
266 भिक्षा भीख
267 मातुल मामा
268 भ्राता भाई
269 मिष्ट मीठा
270 मृत्तिका मिट्टी
271 भुजा बाँह
272 भगिनी बहिन
273 मृग मिरग
274 मनुष्य मानुष
275 भक्त भगत
276 भल्लुक भालू
277 मार्ग मग
278 मित्र मीत
279 मुष्टि मुट्ठी
280 मूल्य मोल
281 मूषक मूस
282 मेघ मेह
283 भाद्रपद भादौं
284 मौक्तिक मोती
285 मर्कटी मकड़ी
286 मश्रु मूंछ
287 भद्र भला
288 भ्रत्जा भतीजा
289 भ्रमर भौरां
290 भ्रू भौं
291 मुषल मूसल
292 महिषी भैंस
293 मरीच मिर्च
य , र से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
294 रात्रि रात
295 युवा जवान
296 यश जस
297 राशि रास
298 रोदन रोना
299 योगी जोगी
300 राजा राय
301 यमुना जमुना
302 यज्ञोपवीत जनेऊ
303 यव जौ
304 राजपुत्र राजपूत
305 यति जति
306 यूथ जत्था
307 युक्ति जुगति
308 रक्षा राखी
309 रज्जु रस्सी
310 रिक्त रीता
311 यषोदा जसोदा
ल , व से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
312 वानर बन्दर
313 लौह लोहा
314 वत्स बच्चा
315 विवाह ब्याह
316 वधू बहू
317 वाष्प भाप
318 विद्युत् बिजली
319 वार्ता बात
320 लक्ष लाख
321 लक्ष्मण लखन
322 व्याघ्र बाघ
323 वणिक बनिया
324 वाणी बैन
325 वरयात्रा बारात
326 वर्ष बरस
327 वैर बैर
328 लज्जा लाज
329 लवंग लौंग
330 लोक लोग
331 वट बड
332 वज्रांग बजरंग
333 वल्स बछड़ा
334 लोमशा लोमड़ी
335 वक बगुला
336 वंष बांस
337 वृश्चिका बिच्छु
338 लवणता लुनाई
339 लेपन लीपना
340 विकार विगाड
341 व्यथा विथा
342 वर्षा बरसात
स , श , ष , श्र से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
343 सूर्य सूरज
344 स्वर्ण सोना
345 स्तन थन
346 सूची सुई
347 सुभाग सुहाग
348 शिक्षा सीख
349 शुष्क सूखा
350 सत्य सच
351 सर्प साँप
352 श्रंगार सिंगर
353 शत सौ
354 सप्त सात
355 शर्कर शक्कर
356 शिर सिर
357 श्रृंग सींग
358 श्रेष्ठी सेठ
359 श्रावण सावन
360 शाक साग
361 शलाका सलाई
362 श्यामल साँवला
363 शून्य सूना
364 शप्तशती सतसई
365 स्फोटक फोड़ा
366 स्कन्ध कंधा
367 स्नेह नेह
368 श्यालस साला
369 शय्या सेज
370 स्वसुर ससुर
371 श्रंखला साँकल
372 श्रृंगाल सियार
373 शिला सिल
374 सूत्र सूत
375 शीर्ष सीस
376 स्थल थल
377 स्थिर थिर
378 ससर्प सरसों
379 सपत्नी सौत
380 स्वर्णकार सुनार
381 शूकर सूअर
382 शाप श्राप
383 श्याली साली
384 श्मषान समसान
385 शुक सुआ
ह , क्ष से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
386 हास्य हँसी
387 क्षीर खीर
388 क्षेत्र खेत
389 हिरन हरिण
390 हस्त हाथ
391 हस्ती हाथी
392 क्षत्रिय खत्री
393 क्षार खार
394 क्षत छत
395 हरिद्रा हल्दी
396 क्षति छति
397 क्षीण छीन
398 क्षत्रिय खत्री
399 हट्ट हाट
400 होलिका होली
401 ह्रदय हिय
402 हंडी हांड़ी
त्र से शुरू होने वाले तत्सम तद्भव शब्द :-
403 त्रिणी तीन
404 त्रयोदष तेरह

I have already written about taking backup of a database through code, in the article How to Backup MySQL Database using PHP and you can download the code and play with it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *