Skip to content

करेंट अफेयर्स क्विज़: 01 मार्च – 12 मार्च

QuickMySupport अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – आधार, बायो-इथेनॉल परियोजना, वन-कार्ड, वन-नेशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राइस नॉलेज बैंक, फ़ोर्ब्स रिपोर्ट, नया सिक्का जारी, युवाश्री अर्पण योजना, ताप विद्युत संयंत्र आभूषण पार्क, लोकसभा चुनाव 2019, जीआई टैग, डीआरडीओ द्वारा रॉकेट परीक्षण और फॉर्मोसन क्लाउडेड प्रजाति संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. फोर्ब्स के मुताबिक, फेसबुक को-फाउंडर मार्क ज़करबर्ग को पछाड़कर 21 वर्षीय किस देश की टीवी स्टार काइली जेनर सबसे कम उम्र में सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं?

 
 
 
 

2. हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य में राइस नॉलेज बैंक की शुरुआत की गई है?

 
 
 
 

3. अभिनेता से नेता बने कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कौन सा चुनाव चिन्ह दिया गया है?

 
 
 
 

4. भारत ने 10 साल की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए किस देश के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है?

 
 
 
 

5. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाल ही में किस स्थान से ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना का शुभारंभ किया गया?

 
 
 
 

6. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में बक्सर (बिहार) के चौसा में 660-660 मेगावाट के कितने ताप विद्युत संयंत्रों को मंज़ूरी दे दी गई?

 
 
 
 

7. हाल ही में किस राज्य ने विश्व बैंक के साथ व्यय प्रबंधन में सुधार लाने में सहायता प्रदान करने के लिए 25.2 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

 
 
 
 

8. मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है?

 
 
 
 

9. कैबिनेट ने हाल ही में किस राज्य में कीरू पनबिजली परियोजना में निवेश को मंजूरी दी है?

 
 
 
 

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 05 मार्च 2019 को किस राज्य से ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ का शुभारंभ किया?

 
 
 
 

11. भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा हाल ही में किस स्वदेश निर्मित गाइडेड रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है?

 
 
 
 

12. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया है?

 
 
 
 

13. देश में संक्रामक रोग एड्स की रोकथाम में मिली सफलता को देखते हुए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को किस वर्ष तक जारी रखने के लिए 6434 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं?

 
 
 
 

14. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने निम्नलिखित में से किस देश में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है?

 
 
 
 

15. निम्न में से किस शहर में 15000 करोड़ रुपये के निवेश के जरिए एक आभूषण पार्क बनाया जाएगा?

 
 
 
 

16. हाल ही में मेनका गांधी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सुधारों को प्रेरित करने वाली महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों को मनाने के लिए किस नाम से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया?

 
 
 
 

17. अमेरिका स्थित इंटरनैशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्टडी के मुताबिक, पराली जलाने के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से किस देश को सालाना 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होता है?

 
 
 
 

18. पुलवामा हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों को मिलनेवाली वीजा अवधि को 5 साल से घटाकर कितने महीने का कर दिया है?

 
 
 
 

19. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में चाय बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

 
 
 
 

20. एकीकृत बायो-इथेनॉल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस योजना को मंजूरी प्रदान की?

 
 
 
 

21. भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने हाल ही में देश भर में कितने जीपीएस स्टेशनों की स्थापना की?

 
 
 
 

22. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर लॉन्च की गई योजना का क्या नाम है?

 
 
 
 

23. केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है?

 
 
 
 

24. किस राज्य के राज्यपाल के. राजशेखरन ने अपने 9 महीने के कार्यकाल के बाद 08 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया?

 
 
 
 

25. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में कर्णाटका बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज़ बैंक और किस बैंक पर कुल 11 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है?

 
 
 
 

26. भारत के किस शहर में AK-203 राइफल बनाए जाने का भारत-रूस संयुक्त उपक्रम आरंभ किया गया है?

 
 
 
 

27. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?

 
 
 
 

28. भारत में किस स्थान पर मिलने वाले मरयूर गुड़ को हाल ही में जीआई टैग मिला है?

 
 
 
 

29. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी ऐक्ट के तहत ना आने वाले कर्मचारियों की कितने लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री कर दी है?

 
 
 
 

30. हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किस नाम से कॉमन मोबिलिटी एप्प लॉन्च किया गया है?

 
 
 
 

31. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्न में से किस दिवस पर साल 2016, 2017 और 2018 के लिए 34 वैज्ञानिकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र का प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया?

 
 
 
 

32. स्वीडन स्थित थिंक टैंक SIPRI द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2014-2018 के मध्य किस देश ने सबसे अधिक हथियार आयात किये हैं?

 
 
 
 

33. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण हर घंटे करीब कितने लोगों की मौत हो रही है?

 
 
 
 

34. सरकार द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और उनके तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किस योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई है?

 
 
 
 

35. किस देश में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की ‘फॉर्मोसन क्लाउडेड’ प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है?

 
 
 
 

36. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा युवाओं को निजी उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहन हेतु ‘युवाश्री अर्पण’ योजना आरंभ की गई है?

 
 
 
 

37. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने किस राज्य में अडानी पावर की 14,000 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज़) परियोजना को मंज़ूरी दे दी है?

 
 
 
 

38. इसरो द्वारा हाल ही में स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष संबंधी कार्यक्रमों के साथ जोड़ने के लिए चलाए गये कार्यक्रम का क्या नाम है?

 
 
 
 

39. केंद्रीय कैबिनेट ने कितने वर्ष की उम्र होने पर बच्चों को ‘आधार’ रद्द करने का अधिकार देने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है?

 
 
 
 

40. निम्न में से किस देश के साथ व्यापार युद्ध और आर्थिक मंदी के संकेतों के बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने 2019 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का लक्ष्य घटा दिया है?

 
 
 
 

41. किस देश की संसद ने एक कानून पास किया है जिसके तहत सरकार या राष्ट्रपति का अपमान करने पर 15 दिनों की जेल या 1.06 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है?

 
 
 
 

42. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, थलसेना की कितने शाखाओं में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन दिया जाएगा?

 
 
 
 

43. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितनी राशि की लागत वाली सूरत मेट्रो रेल परियोजना को दी मंज़ूरी है?

 
 
 
 

44. केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर सरकार की नौकरियों व शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण से संबंधित अध्यादेश को मंज़ूरी प्रदान की है?

 
 
 
 

45. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के छपरा और मधेपुरा में 6,943.04 करोड़ रुपये मूल्य की कितने राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया?

 
 
 
 

46. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को किस मंदिर समिति का सदस्य नियुक्त किया है?

 
 
 
 

47. भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में आबू धाबी में किस वैश्विक सम्मेलन को बतौर सम्मानित अतिथि संबोधित किया?

 
 
 
 

48. प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में जारी कुंभ मेला 2019 में एक हफ्ते में कितने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं?

 
 
 
 

49. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा किस देश की महिला काने तनाका को विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया है?

 
 
 
 

50. निम्नलिखित में से किस दिन भारत में जन औषधि दिवस मनाया जाता है?

 
 
 
 

51. भारत के पर्यटन मंत्रालय ने किस स्थान पर आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स-2019’ में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है?

 
 
 
 

52. उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ 96 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं?

 
 
 
 

53. पत्रिका ‘नेचर क्लाइमेट चेंज’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, मनुष्यों द्वारा भूमि प्रयोग बढ़ाए जाने से आगामी 50 वर्ष में कितने प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा बढ़ने की आशंका है?

 
 
 
 

54. वेनेज़ुएला की सरकार ने किस देश के राजदूत डेनियल क्रीनर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है?

 
 
 
 

55. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर कितने फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया?

 
 
 
 

56. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में कितने परियोजनाओं का उद्घाटन किया?

 
 
 
 

57. सुप्रीम कोर्ट ने 08 मार्च 2019 को अयोध्या मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए मध्यस्थता को मंज़ूरी देते हुए कितने सदस्यीय पैनल का गठन किया है?

 
 
 
 

58. केंद्रीय कैबिनेट ने 28 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के आगरा और किस शहर में मेट्रो रेल परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की?

 
 
 
 

59. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कितने रुपये का सिक्का जारी किया गया है?

 
 
 
 

60. हाल ही में किस विभाग के तहत केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों (CPSEs) की गैर-प्राथमिक परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण में तेज़ी लाने हेतु एक विशेष सेल स्थापित करने की योजना बनाई गई है?

 
 
 
 

61. राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने हाल ही में 390 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के दाम में कितने प्रतिशत की कमी की है?

 
 
 
 

62. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ निवासी तथा कला क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए किस शख्सियत को पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

 
 
 
 

63. वर्ष 2019 के प्रित्जकर पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसे चुना गया है?

 
 
 
 

64. बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत विश्व बैंक ने भारत के 220 बांधों के लिए कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की है?

 
 
 
 

65. केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में काम आने वाले कितने गैर-अनुसूचित दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में 87 प्रतिशत तक कमी कर दी है?

 
 
 
 

66. चुनाव आयोग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 कितने चरणों में कराये जायेंगे?

 
 
 
 

67. चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के अनुसार भारत में लोकसभा की कितनी सीटों के लिए सात चरणों में अप्रैल से मई के बीच चुनाव कराये जायेंगे?

 
 
 
 

68. हाल ही में ग्रीनपीस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित में से किस शहर को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है?

 
 
 
 

69. हाल ही में किस राज्य में ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाले अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी मिल गई है?

 
 
 
 

70. स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2019 में निम्नलिखित में से किस शहर को पहला स्थान हासिल हुआ है?